टोक्यो | जापान के फुकुशिमा प्रान्त में मंगलवार को भूकंप का झटका महसूस हुआ। उसकी तीव्रता 5.3 रिचर स्केल तक नापी गई। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) का हवाला देते हुए कहा, “भूकंप का केंद्र समुद्र तट से दूर था। जिसका उपरिकेंद्र 50 किमी नीचे गहराई में था।”
अभी तक मौसम एजेंसी ने अपतटीय क्षेत्र में भूकंप के बाद कोई सुनामी की चेतावनी या सलाह जारी नहीं की है।
भूकंप में अभी तक कोई भी छोटी या बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली है।
जापान के परमाणु प्रहरी ने अभी तक फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र या पड़ोसी मियाके प्रान्त में ओनागावा परमाणु ऊर्जा संयत्र में अनियमितता या असामान्यता के बारे में कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया