लॉस एंजेलिस: फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के निर्देशक डैनी बॉयल अगली जेम्स बॉन्ड फिल्म पर काम कर रहे हैं। वेबसाइट ‘मेट्रो डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, फिल्मकार ने कहा कि वह और उनकी टीम के लोग “फिलहाल पटकथा पर काम कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “और यह सब उस पर निर्भर है। मैं फिलहाल रिचर्ड कर्टिस के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं। हम उसकी शूटिंग छह या सात सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं और फिर साल के अंत तक बॉन्ड फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी, लेकिन फिलहाल हम दोनों फिल्मों पर काम कर रहे हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज