चेन्नई। तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के समर्थन में प्रदर्शन करने वालों की गिरफ्तारियों के खिलाफ मंगलवार को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए।
जल्लीकट्टू के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध के खिलाफ सोमवार को मदुरै जिले के अलांगनाल्लुर में हजारों युवकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन रातभर जारी रहा, जिस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने जल्लीकट्टू का आयोजन करने के लिए मशहूर इस कस्बे एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने नजदीकी विवाह सभागारों में नजरबंद कर दिया।
इन गिरफ्तारियों से गुस्साए ग्रामीण अलंगनाल्लुर में सड़कों पर उतर आए।
सर्वोच्च न्यायालय ने तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के आयोजन पर मई 2014 में रोक लगा दी थी।
शीर्ष न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि बैल को जल्लीकट्टू में प्रदर्शन करने वाले जानवर के रूप में या तमिलनाडु, महाराष्ट्र या देश में कहीं भी बैलों की दौड़ में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
प्रतिबंध के बाद से ही लोग केंद्र सरकार से जल्लीकट्टू के आयोजन के लिए जरूरी कानूनी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
(आईएएनएस)

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान