नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह 500 मीटर दृश्यता के साथ हल्का कोहरा छाया था। आगे दिन में आसमान साफ रहेगा। ”
अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 96 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
–आईएएनएस
और भी हैं
दिल्ली : जेपी नड्डा ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर की समीक्षा बैठक
सीमा पर जवान और खेतों में किसान दोनों तैयार, देश में अन्न की कोई कमी नहीं : शिवराज सिंह चौहान
शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी हुईं भावुक, ‘सिंदूर का बदला लिया’