नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित मारपीट मामले के एक सप्ताह बाद दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार सभी आधिकारिक बैठकों का सीधा प्रसारण करने की योजना बना रही है। अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सरकार एक वेबसाइट पर बैठकों का सीधा प्रसारण करने की योजना बना रही है, जिसे हर कोई देख सकता है।
अधिकारी ने कहा, “लोग यह जान पाएंगे कि बैठक में किसने क्या बोला, फिर चाहे वह चुने हुए प्रतिनिधि हो या या अधिकारी।”
उन्होंने कहा कि यदि इस योजना को मंजूरी मिल गई तो आगामी बजट में इसके क्रियान्वयन के लिए बजट आवंटित किया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने 19 फरवरी की रात हुई बैठक में दिल्ली सरकार के दो विधायकों अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल पर मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल की उपस्थिति में मारपीट करने का आरोप लगाया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा