मुंबई : छोटे पर्दे की अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने टेलीविजन शो ‘विष : ए पॉयजनस स्टोरी’ पर बिकिनी पहनकर सबको चौंका दिया और ऐसा उन्होंने अपने करियर में पहली बार किया। हालांकि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां बड़े पर्दे पर बिकिनी में नजर आ चुकी हैं, हालांकि टीवी में ऐसा होना कोई आम बात नहीं है।
देबिना ने कहा, “बात जब कहानी की आती है तो कलाकारों को फ्लेक्सिबल या लोचदार होने की आवश्यकता है। मैं पहले नर्वस थी, लेकिन मैं जानती थी कि कहानी की पटकथा इसकी मांग करती है।”
उन्होंने आगे कहा, “विषकन्या’ में मेरा किरदार कुछ ऐसा है जिसे किसी की परवाह नहीं है और मेरे अभिनय में यह दिखना चाहिए। मेरे ख्याल से वक्त बदल रहा है और कहानी कहने के माध्यम की परवाह किए बिना दर्शक चीजों को अधिक स्वीकार करने लगे हैं। मेरे प्रशंसकों ने हमेशा मुझे अपना समर्थन दिया है।”
हाल ही में इस शो का प्रसारण कलर्स टीवी पर हुआ। इसमें सना मकबूल, विशाल वशिष्ठ, कृप सूरी और आयुष आनंद भी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
Carry On Jatta 4 का पहला टीज़र रिलीज, दिवंगत दिग्गज अभिनेता जसविंदर भल्ला को खास श्रद्धांजलि
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा