✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

नई जोडियों के साथ नजर आएंगे बालीवुड स्टार

 

प्रेमबाबू शर्मा,

2017 में सलमान,शाहरूख,अक्षय कुमार सहित अनेक कलाकार कुछ विदेशी तो कुछ बालीवुड अभिनेत्रियों के साथ नई जोडी में पजर आएंगें। इस साल कीजिए इनका इंतजार..पहली बार दिखेंगे साथ-साथ बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जो इस बार पहली बार साथ में दिखाई देंगे। नया साल का सप्ताह शुरू हो चुका है और अब सबको इस साल की फिल्मों का इंतजार है।

 

2016 में भी एक से बढ़कर फिल्में आईं। कुछ को लोगों ने काफी पसंद की तो कुछ को नकार दिया। 2016 में भी कई नई जोड़ियां परदे पर दिखी थी जैसे सलमान अनुष्का, रणबीर-ऐश्वर्या, रणवीर-वाणी कपूर। इस साल 2017 में भी कई स्टार्स पहली बार साथ में दिखेंगे।

 

2017 का पहला महीना ही धमाकेदार..हर फ्राइडे एक ब्लॉकबस्टर फिल्म, ‘काश’ सलमान खान के साथ मेरी फिल्म ईद पर रिलीज हो…. क्या आमिर, क्या सलमान.. 2016 में इस स्टार ने किया सबको पीछे! ‘दंगल’ की धमाकेदार कमाई जारी.. ‘बजरंगी भाईजान’ भी पीछे! शाहरुख खान से लेकर सलमान खान अक्षय कुमार तक इस बार नई एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। तो वहीं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

 

सलमान खान – Zhu Zhu
सलमान खान ट्यूबलाइट में इस बार चीन की एक्ट्रेर्स Zhu Zhu
के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। अब फैन्स सलमान खान को इस एक्ट्रेस के साथ पसंद करते हैं या नहीं ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

 

शाहरुख खान – माहिरा खान
शाहरुख खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान पहली बार रईस में स्क्रीन शेयर करते दिखीं। फिल्म के रिलीज के पहले ही दोनों को साथ में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

 

अनुष्का – दिलजीत दोसांज
2016 में दिलजीत दोसांज और करीना कपूर पहली बार साथ में दिखे तो इस साल दिलजीत दोसांज के साथ अनुष्का शर्मा फिलौरी में पहली बार दिखाई देंगी।

 

अक्षय कुमार – भूमि पेडनेकर
टॉयलेट एक प्रेम कथा में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर साथ में पहली बार नजर आएंगे। अभी तक फिल्म की सिर्फ एक तस्वीर सामने आई है लेकिन उस में भी साथ में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर बहुत ही अच्छे लग रहे हैं।

 

आयुष्मान खुराना – परिणीति चोपड़ा
आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा यश राज फिल्मस की मेरी प्यारी बिंदू में साथ दिखाई देंगे। परिणीति चोपड़ा की लगभग ढाई साल बाद कोई फिल्म आएगी।

 

ऋतिक रोशन – यामी गौतम
ऋतिक रोशन और यामी गौतम पहली बार काबिल में साथ में नजर आएंगे। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।

 

रणबीर कपूर – आलिया भट्ट
रणबीर कपूर आलिया भट्ट इस साल अयान मुखर्जी के ड्रेगन में साथ नजर आएंगे। रणबीर और आलिया दोनों के ही फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे।

 

शाहिद – कंगना
शाहिद कपूर और कंगना रनौत साथ में पहली बार दिखाई देंगे। सैफ अली खान भी कंगना रनौत के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

 

अर्जुन कपूर – श्रद्धा कपूर
हाफ गर्लफ्रेंड में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर साथ में पहली बार नजर आएंगे और इसमें कोई शक नहीं है।

 

सिद्धार्थ मल्होत्रा – जैकलीन फर्नांडिस

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अगली फिल्म फ्रेंड्स में जैकलीन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। अब इनकी जोड़ी को लोग कितना पसंद करते हैं ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

About Author