लॉस एंजेलिस। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 74वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में शानदार अंदाज में शिरकत की। राल्फ लॉरेन द्वारा डिजाइन किए गए गाउन में वह बेहद दिलकश नजर आईं।
अमेरिकी टीवी शो ‘क्वोंटिको’ से मशहूर हुईं प्रियंका ने समारोह में पुरस्कार प्रदान किया। वह जल्द ही फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड में भी अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम के अनुसार, प्रियंका की स्टाइलिंग क्रिस्टिना एचरिच ने की है। उन्होंने बेहद शानदार अंदाज में तस्वीरें खिंचवाईं।
इससे पहले पिछले साल ऑस्कर्स के रेड कार्पेट पर और एमी अवॉर्ड्स में भी प्रियंका ने आकर्षक अंदाज में जलवा बिखेरा था।
समारोह के अन्य प्रस्तुतकर्ताओं में लियोनाडरे डिकेप्रियो, वायोला डैविस, सिल्वेस्टर स्टैलोन, क्रिस हेम्सवर्थ, मैंडी मूर, कार्ल वेदर्स समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हैं।
कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में स्थित द बेवर्ली हिल्टन में आयोजित समारोह की मेजबानी जिमी फैलन कर रहे हैं।
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।