बेंगलुरु| कर्नाटक पुलिस वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों की तलाश में जुटी है, जिनकी पिछली रात बेंगलुरु में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एम.एन. अनुचेत ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, “इस मामले की जांच के लिए गठित की गई तीन विशेष टीमें संदिग्ध हत्यारों की तलाश में जुटी हैं। हम जांच चौकियों और अंतर्राज्यीय सीमाओं पर लोगों और वाहनों की जांच कर रहे हैं।”
अनुचेत ने कहा, “हमने पड़ोसी राज्यों आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलाडु में भी अपने समकक्षों को सतर्क रहने को कहा है।”
लंकेश (55) की तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपने कार्यालय से घर लौटी थीं। उन पर सात गोलियां दागी गई थीं।
बेंगलुरु पुलिस आयुक्त टी. सुनील कुमार ने मंगलवार रात संवाददाताओं को बताया, “सात गोलियों में से चार निशाना चूककर घर की दीवार पर लगीं। तीन गोलियां उन्हें (लंकेश को) लगीं, जिनमें से दो उनकी छाती में और एक माथे पर लगी।”
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी