मुंबई। फिल्मों में मलाइका अरोड़ा ने ‘छैया छैया’, ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे आइटम गानों पर डांस करके खूब लोकप्रियता हासिल की है। उनका कहना है कि वह फिल्मों में लंबी व मुख्य भूमिका नहीं निभा सकती हैं और कैमियो और आइटम सांग करके ही खुश हैं।
मलाइका 15 साल के अरहान की मां हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वह बड़े पर्दे से दूर रहीं तो उन्होंने यहां आईएएनएस को बताया, “ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेरा कभी भी बड़े पर्दे की ओर झुकाव नहीं रहा। मुझे बड़े पर्दे पर बस कैमियो और आइटम सांग करना ही भाता रहा है। मैं खुद को बकायदा पूरी फिल्म में काम करते नहीं देखती।”
अभिनेत्री ने हाल ही में संपन्न हुए लैक्मे फैशन वीक समर/रिसॉर्ट 2017 में डिजाइनर दिव्या रेड्डी के लिए रैंप वॉक किया था। मलाइका का कहना है कि अगर उन्हें अपना समय देने योग्य कोई फिल्म पसंद आई तो वह इसे करने के बारे सोच सकती हैं।
मलाइका के मुताबिक, “मुझे नहीं लगता कि एक मां के रूप में मेरी जिम्मेदारियों ने मुझे बड़े पर्दे से दूर रखा।”
मलाइका छोटे पर्दे पर लोकप्रिय चेहरा हैं। वह टीवी शो ‘नच बलिए’, ‘जरा नचके दिखा’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का हिस्सा रह चुकी हैं।
यह पूछे जाने पर कि किस बात ने उन्हें छोटे पर्दे से जोड़ा तो मलाइका ने कहा कि टीवी के रूप में छोटा पर्दा हर घर में मौजूद है, इसलिए उन्हें छोटे पर्दे से प्यार है, जबकि बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है।
मलाइका (43) अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वह फिटनेस और स्वास्थ्य को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानती हैं। उन्हें व्यायाम करना पसंद है।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट