पटना| बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक अवध बिहारी चौधरी ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा। चौधरी का विधानसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। चौधरी के नामांकन भरने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के घटक दलों के कई नेता मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के लिए एक ही व्यक्ति के नामांकन होने की स्थिति में उनके निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा के नेता विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा में महागठंधन के विश्वास मत हासिल करने के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कार्यवाही चलाई।
बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री आवास पर अवध बिहारी चौधरी के अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर महागठबंधन में फैसला हुआ था।
पहले से उम्मीद लगाई जा रही थी कि विधानसभा अध्यक्ष का पद राजद कोटे में जाएगा। महागठबंधन की सरकार को सात दलों का समर्थन प्राप्त है।
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान