बेंगलुरू| कन्नड़ की वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने यहां उनके निवास पर गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमें पता चला है कि गौरी को रात लगभग 8.30 बजे उस समय बिल्कुल करीब से गोली मारी गई, जब वह राजराजेश्वरी नगर में अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थीं।”
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गौरी के माथे पर तीन गोलियां दागी गईं और उनकी तत्काल मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम घटना की जांच के लिए विशेष टीम गठित करेंगे।”
गौरी लोकप्रिय कन्नड़ टेबलॉयड ‘लंकेश पत्रिका’ की संपादक थीं। नवंबर, 2016 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिस कारण उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया। इस मामले में उन्हें छह माह जेल की सजा हुई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा