वाशिंगटन: देश के उम्मीद से बेहतर रोजगार आंकड़ों के बाद शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 267.03 अंकों यानी 1.07 फीसदी की मजबूती के साथ 25,162.24 पर बंद हुआ।
एसएडंपी 500 सूचकांक 29.44 अंकों यानी 1.07 फीसदी की बढ़त के साथ 2,768.41 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 88.58 अंकों यानी 1.19 फीसदी की बढ़त के साथ 7.516.53 पर बंद हुआ।
अमेरिकी श्रम विभाग के मुताबिक, फरवरी में नॉनफार्म पेरोल रोजगार 313,000 बढ़ा है जबकि बेरोजगारी दर बिना किसी बदलाव के 4.1 फीसदी पर रही है।
अर्थशास्त्रियों ने 200,000 रोजगारों के सृजन का अनुमान जताया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली में 25 से 27 फरवरी तक होगा “विकसित कृषि–आत्मनिर्भर भारत” के लिए पूसा कृषि विज्ञान मेला
जीएसटी का मौजूदा 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत का स्लैब खत्म होगा, 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो दरें प्रस्तावित: सरकारी सूत्र
केंद्र ने निजी वाहनों के लिए फास्टैग-बेस्ड एनुअल टोल पास किया लॉन्च