मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को केवाईसी (नो योर कस्टमर) नियमों का उल्लंघन करने पर एयरटेल पेमेंट बैंक लि. पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान में कहा गया, “भारतीय रिजर्व बैंक ने एयरटेल पेमेंट्स बैक लि. पर ‘भुगतान बैंकों के लिए परिचालन दिशा निर्देश’ और केवाईसी नियमों के उल्लंघन पर 5 करोड़ रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।”
शीर्ष बैंक ने कहा कि यह जुर्माना नियामक अनुपालन में कमी पर आधारित है और बैंक का अपने ग्राहकों से किसी प्रकार के भुगतान और अनुबंध के संबंध में यह निर्णय नहीं है।
आरबीआई ने आगे कहा कि शिकायतों और मीडिया रिपोर्टों से इस उल्लंघन की जानकारी मिली थी, जिसके बाद बैंक से जवाब-तलब किया गया। बैंक द्वारा दी गई सफाई पर विचार के बाद यह निर्णय लिया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी
अदाणी ग्रुप अगले 4 साल में बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगा 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश: गौतम अदाणी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी