नई दिल्ली| टोक्यो ओलंपिक में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू सोमवार को राजधानी पहुंच गईं। 26 वर्षीय भारोत्तोलक ने टोक्यो से रवाना होने से पहले ट्वीट किया था।
मीराबाई ने ट्वीट कर कहा, “घर वापस जा रही हूं। मेरे जीवन का यादगार पल देने के लिए धन्यवाद टोक्यो 2020।”
मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक के पहले ही दिन रजत पदक जीत देश को इस ओलंपिक में पहला पदक दिलाया था।
2000 सिडनी ओलंपिक में करनाम मालेश्वरी के बाद भारोत्तोलन में पदक जीतने वाली मीराबाई भारत की दूसरी भारोत्तोलक हैं।
–आईएएनएस
और भी हैं
श्रीसैलम सुरंग हादसा : सीएम रेवंत रेड्डी ने सुरंग हादसे की समीक्षा की, बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
श्रीसैलम सुरंग हादसा : सेना की इंजीनियरिंग टास्क फोर्स ने संभाला मोर्चा, बचाव अभियान शुरू
दिल्ली को दुनिया का नॉलेज हब बनाने का लें संकल्प: धर्मेंद्र प्रधान