नई दिल्ली| टोक्यो ओलंपिक में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू सोमवार को राजधानी पहुंच गईं। 26 वर्षीय भारोत्तोलक ने टोक्यो से रवाना होने से पहले ट्वीट किया था।
मीराबाई ने ट्वीट कर कहा, “घर वापस जा रही हूं। मेरे जीवन का यादगार पल देने के लिए धन्यवाद टोक्यो 2020।”
मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक के पहले ही दिन रजत पदक जीत देश को इस ओलंपिक में पहला पदक दिलाया था।
2000 सिडनी ओलंपिक में करनाम मालेश्वरी के बाद भारोत्तोलन में पदक जीतने वाली मीराबाई भारत की दूसरी भारोत्तोलक हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी