शियामेन| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को शिक्षक दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दीं।
नौवें वार्षिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीन के शियामेन में मौजूद मोदी ने ट्वीट किया, “शिक्षक दिवस पर, मैं शिक्षक समुदाय को सलाम करता हूं जो मस्तिष्क को ज्ञान से पोषित करने और समाज में शिक्षा की खुशहाली फैलाने के लिए समर्पित हैं।”
शिक्षक दिवस देश के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के दिन मनाया जाता है, जो एक शिक्षक और दार्शनिक भी थे।
उन्होंने कहा, “उत्कृष्ट शिक्षक और राजनेता डॉ. राधाकृष्णन को उनके जन्मदिवस पर मेरी श्रद्धांजलि।”
मोदी ने कहा कि एक नए भारत के हमारे सपने को साकार करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है जो शोध और नवाचार के द्वारा ही आगे बढ़ेगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान