मुंबई| अभिनेत्री जान्हवी कपूर आगामी फिल्म ‘रूही’ में भूत के किरदार में हैं, जिसके लिए उन्हें सही आकार देने के लिए ‘मल्टीपल लुक टेस्ट’ से गुजरना पड़ा। निर्देशक हार्दिक मेहता का कहना है कि उन्होंने भूमिका को अच्छी तरह से अपनाया।
उन्होंने कहा, “हमने जान्हवी के लिए लुक बनाने के लिए प्रोस्थेटिक्स और वीएफएक्स के संयोजन पर पहुंचने के लिए कई लुक टेस्ट किए। वास्तव में मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि जान्हवी आसानी से भूत की तरह लगना व बर्ताव करना शुरू कर दिया।”
वास्तव में, सेट के सूत्रों का कहना है कि जान्हवी ने अंतिम निर्णय लेने से पहले 10 अलग-अलग विकल्पों की कोशिश की।
दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्मित, हॉरर कॉमेडी में राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी हैं। यह फिल्म 11 मार्च को स्क्रीन पर आएगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़