श्रीनगर| श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को एक्स-रे जांच के दौरान एक जवान के सामान से दो ग्रेनेड बरामद हुए। पुलिस ने कहा कि हवाईअड्डे के बाहरी दरवाजे पर ग्रेनेड मिलने के बाद जवान को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने कहा, “जवान दिल्ली जाने वाले एक विमान में सवार होने वाला था। उसे पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है।”
पूछताछ के दौरान जवान ने बताया कि वह नदी से मछली पकड़ने के लिए ग्रेनेड का इस्तेमाल करने वाला था। उसके बैग से दो ग्रेनेड बरामद हुए। उसने बताया कि वह दिल्ली में किसी को यह बैग देने जा रहा था। वह उड़ी में 17 जेएंडके राइफल्स में तैनात है। गौरतलब है कि श्रीनगर एयरपोर्ट को देश के सबसे सुरक्षित एयरपोर्ट में से एक माना जाता है।

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा