मुंबई : अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित है। अभिषेक ने गुरुवार को ट्विटर पर फिल्म की पटकथा की एक तस्वीर साझा की।
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “समय आ गया..’मनमर्जियां’।”
कश्यप द्वारा निर्देशित और आनंद एल.राय द्वारा प्रस्तुत फिल्म में विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
तापसी ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा था कि यह फिल्म आनंद एल.राय और अनुराग कश्यप जैसे फिल्मकारों की अलग-अलग दुनिया का बहुत अच्छा मिश्रण है।
यह पहली बार है जब अभिषेक, तापसी और विक्की के साथ काम कर रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।