आगरा: आगरा में एक मजार को भगवा रंग में रंगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान शुभम पंडित और बालकृष्ण के रूप में हुई है।
उन्हें किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने (धारा 295) और जानबूझकर किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने के लिए आईपीसी की धारा 298 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसपी सिटी बोटरे रोहन प्रमोद ने कहा कि शहर में धार्मिक सद्भाव को बहाल करने के प्रयास में पुलिस ने भगवा रंग को हटा दिया है।
उन्होंने कहा कि आगरा में तीन पुलिस स्टेशनों — ताजगंज, रकाबगंज और लोहामंडी में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
उन्होंने मंगलवार को मजार (पीर की समाधि और मंदिर के चारों ओर की रेलिंग) को रंगा था और बुधवार शाम को गिरफ्तार हो गए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
पीओके में चुनाव दिखावा, पाखंडपूर्ण मुखौटे के पार देखना जरूरी: विदेश मंत्रालय
कांग्रेस का आरोप, जवाब से बच रही सरकार इसलिए नहीं चल पा रही संसद