लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक तापमान में और वृद्घि होने की सम्भावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलने के साथ ही अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेलिसयस के पार जाने की सम्भावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्घि दर्ज की गयी थी। इस सप्ताह के अंत तक तापमान में और उछाल देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, कानपुर का 16.5 डिग्री, बनारस का 16 डिग्री, इलाहाबाद का 18.4 डिग्री और झांसी का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान