जम्मू| जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत और पाकिस्तान के जवानों के बीच शनिवार को भारी गोलीबारी हुई।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में सुबह 9.20 बजे गोलीबारी शुरू की।”
एक अन्य घटना में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने शुक्रवार रात से पुंछ के पास संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
मेहता ने बताया, “पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार रात 11 बजे से पुंछ में छोटे एवं स्वचालित हथियारों से हमला किया, 82एमएम और 120 एमएम के मोर्टार दागे।”
भारतीय सेना इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
इस बीच, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मचारी परवेज अहमद गुरुवार को एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
सीमा सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल और बीआरओ के कर्मचारी भी गुरुवार को इस हमले में घायल हुए हैं।
भारतीय सेना ने दावा किया है कि जवाबी कार्रवाई में गुरुवार को पांच पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान