मुंबई| सुपरस्टार शाहरुख खान ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ काम करना नहीं करना चाहते। सुपस्टार और अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ काम करने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन उन्होंने उन अफवाहों का खंडन किया।
इस बारे में पूछे जाने पर ‘रईस’ अभिनेता ने संवाददाताओं से कहा, “आप ऑनलाइन जो भी पढ़ते हैं उस पर विश्वास न करें।”
शाहरुख को शनिवार यहां चौथे यश चोपड़ा नेशनल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह पूछे जाने पर कि यशराज की फिल्म में कब दिखाई देंगे?
इस पर उन्होंने कहा, “मुझे पता नहीं है, अभी फिल्म राइट पर कोई चर्चा नहीं हुई है।”
उन्होंने कहा, “यशराज जी के साथ काम करना बहुत व्यक्तिगत है। मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी भावना व्यक्त करने में सक्षम हूं या नहीं। मैंने उनके साथ 20 साल काम किया।”
शाहरुख ने कहा, “समय के साथ अब मैं यहां आया और हमने उन्हें खो दिया। उनकी आखिरी फिल्म आखिरी शॉट का हिस्सा होने की वजह से मेरे लिए बहुत भावनात्मक है।”
शाहरुख का बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट वर्तमान में यश चोपड़ा की मर्डर मिस्ट्री के रीमेक ‘इत्तेफाक’ का सह-निर्माण कर रहा है। इसका पहला सीक्वल 1969 में जारी हुआ था।
इस पर शाहरुख ने कहा कि वह फिल्म में काम करना चाहते हैं, लेकिन अन्य प्रतिबद्धताओं की वजह से वह इसके लिए हां नहीं कर सकते।
–आईएएनएस

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़