श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में शामिल सुरक्षा बलों पर शुक्रवार को भीड़ द्वारा पथराव करने से आतंकवादियों को बच निकलने का मौका मिला। इससे पहले सुरक्षा कर्मियों ने पल्हालान इलाके में आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद इलाके को तलाशी के लिए घेर लिया था।
पुलिस ने कहा कि घेराबंदी कड़ी होने पर छिपे हुए आतंकवदियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
सुरक्षा बलों पर युवकों द्वारा पथराव करने से पहले आतंकियों व सुरक्षा बलों में गोलीबारी हुई।
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और इस दौरान छिपे हुए आतंकवादी बच निकलने में कामयाब रहे।
इस बात की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है कि क्या अभियान बंद हो गया है या अभी भी जारी है?
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान