श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सेना के वाहन पर किए गए हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि पांच घायल हो गए।
रक्षा सूत्रों के अनुसार, हमले में घायल जवान ने दम तोड़ दिया।
यह हमला हिल्लार क्षेत्र में उस समय हुआ, जबकि सेना का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था।
हमले के बाद 300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
कोलकाता पुलिस ने भांगड़ कॉलेज में हुई झड़पों के सिलसिले में चार लोगों को किया गिरफ्तार
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण