न्यूयॉर्क| अमेरिका के कैलिफोर्निया में रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।
द सन ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के हवाले से बताया कि 5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद 5.6 तीव्रता का भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 40.406 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 126.755 डिग्री पश्चिमी देशांतर में दर्ज किया गया।
यूएसजीएस के मुताबिक, भूकंप के दोनों ही झटके हल्के थे।
भूकंप से किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया