मेक्सिको सिटी| मेक्सिको में मंगलवार को आए रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 273 हो गई है। भूकंप से अधिकतर मौतें मेक्सिको सिटी में हुई, जहां लगभग 40 इमारतें ढह गईं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी के हवाले से बताया कि मेक्सिको सिटी में 137 लोगों की मौत हुई है। मोरेलोस में 73, प्यूब्ला में 43, गुएरेरो में छह और ओक्साका में एक शख्स की मौत हुई है।
सिन्हुआ के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
मेक्सिको सिटी के मेयर मिग्युएल एंजेल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि प्रशासन द्वारा बरामद शवों में 87 महिलाएं, 50 पुरूषऔर 25 बच्चे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह