लॉस एंजेलिस: रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां वेस्ट ने जेल के कैदियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, किम ने बॉडीगार्डस के साथ शुक्रवार को कोरोना में ‘कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूशन फॉर वुमेन’ का दौरा किया।
उन्होंने 15 महिला कैदियों से मुलाकात कर जेल में उनकी दैनिक गतिविधियों को जाना कि उन्हें अंदर कैसे महसूस होता है और जब वे जेल से रिहा होंगी तो उनकी योजनाएं क्या होंगी।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट’ के मुताबिक, किम ने वहां कई घंटे बिताए और उनकी यात्रा का मकसद था कि वह जेल से बाहर आने के बाद महिला कैदियों के जीवन को सामान्य बनाने के लिए एक कार्यक्रम शुरू करना चाहती हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
Carry On Jatta 4 का पहला टीज़र रिलीज, दिवंगत दिग्गज अभिनेता जसविंदर भल्ला को खास श्रद्धांजलि
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा