मुंबई: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का कहना है कि टेलीविजन विज्ञापन में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव रहा। मानुषी ने गुरुवार को क्लब फैक्ट्री के व्यावसायिक लॉन्च के दौरान यह टिप्पणी की।
ब्यूटी क्वीन ने कहा,”इस विज्ञापन की शूटिंग करना मेरे लिए अलग अनुभव रहा। मुझे रणवीर सिंह के साथ काम करने का मौका मिला।”
उन्होंने कहा,”यह मेरे लिए शानदार अनुभव रहा और पूरा माहौल प्रभावी था। विज्ञापन के लिए मैंने नई चीजें सीखीं और डांस करना बहुत मजेदार रहा।”
फैशन के बारे में मानुषी ने कहा, “मुझे शुरुआत से फैशन में दिलचस्पी थी और मुझे लगता है कि हर कोई फैशन पसंद करता है। यह खुद को व्यक्त करने का तरीका है। यहां तक कि जब मैं मेडिकल कॉलेज में थी, तब भी मैं सफेद कोट पहनती थी।”
मानुषी ने यह भी बताया कि जब उन्होंने साड़ी पहनना सीखा तो उन्हें गर्व महसूस हुआ।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।