सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह जैसे सितारों से सजी और बहुत जल्द सिनेमाघरों तक पहुंचने वाली फिल्म ‘जाट’ की कहानी एक सुदूर तटीय ग्रामीण जीवन पर आधारित है, जहां एक क्रूर अपराधी रणतुंगा स्थानीय लोगों को आतंकित और प्रताड़ित करता है। उस क्रूर अपराधी की आपराधिक प्रवृति से ग्रामीण भारी परेशानी में हैं और उसे सबक सिखने का अवसर नहीं मिलने की पीड़ा से ग्रस्त रहते हैं। अंतत: उस अपराधी के काले और खूंखार कारनामों से त्रस्त होकर ग्रामीण उसे सबक सिखाने का बीड़ा उठा लेते हैं।
गोपीचंद मालिनेनी लिखित और निर्देशित और माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री की ओर से निर्मित इसी फिल्म का प्रमोशन करने के सिलसिले में पिछले दिनों सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह दिल्ली पहुंचे थे। नेहरू प्लेस स्थित पीवीआर आईनॉक्स सत्यम में आयोजित प्रमोशन कार्यक्रम में ये सभी कलाकार न केवल मीडिया से मुखतिब हुए, बल्कि अपनी फिल्म के बारे में जानेकारी देने के साथ मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया। बता दें कि यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।

और भी हैं
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान