जम्मू | जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है जो उन्होंने ड्रोन के जरिए प्राप्त किए थे।
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
तीनों दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के हैं और इनकी पहचान राहिल बशीर, आमिर जान और हाफिज युनिस वानी के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा कि ये आतंकी पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा भेजे गए हथियारों को लेने के लिए राजौरी गए थे।
जम्मू के आईजी पुलिस मुकेश सिंह ने आईएएनएस को बताया कि तीनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैं। बरामद किए गए हथियारों में दो एके -56 राइफल, 180 राउंड के साथ 6 एके-मैगजीन, दो चीनी पिस्तौल, 30 राउंड के साथ तीन पिस्टल मैगजीन, चार ग्रेनेड शामिल हैं और साथ ही 1 लाख रुपए नकद भी बरामद किया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी