चेन्नई| तमिलनाडु में मामल्लपुरम समुद्र तट के पास एक जर्मन महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला का आरोप है कि दो लोग उसे जबरन उठाकर ले गए, जिनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस अधिकारी ने मामल्लपुरम में सोमवार को आईएएनएस को बताया, “मामले की जांच जारी है। हम जर्मन महिला की शिकायत और उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अपराधी को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।”
चेन्नई से लगभग 60 किलोमीटर दूर ममालापुरम पत्थरों की नक्काशी के लिए लोकप्रिय है।
जर्मन महिला (24) बीच रिसॉर्ट में रह रही थी। रविवार सुबह वह सैर के लिए निकलीं, जब उनके साथ यह वारदात हुई।
पुलिस अधिकारी ने बताया, “वह टहलते-टहलते रिजॉर्ट से काफी दूर चली गईं। महिला के मुताबिक, दो लोग उसे जबरन उठाकर सुनसान स्थान पर ले गए और उनमें से एक ने उनके साथ दुष्कर्म किया।”
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान