मुंबई : अभिनेत्री तापसी पन्नू को जीवन की अनिश्चितता समझने में परेशानी हो रही है। तापसी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “शायद सबसे मुश्किल सबक सीखना यह है कि सब कुछ योजना के हिसाब से नहीं होता और मैं हमेशा इस सबक में असफल रही हूं।”
महानायक अमिताभ बच्चन इस बात को बखूबी समझ रहे हैं कि वह किस दौर से गुजर रही हैं इसलिए उन्होंने इसके जवाब में ‘मैं भी’ कहा।
तापसी ने ‘पिंक’, ‘नाम शबाना’ और ‘जुड़वां-2’ जैसी फिल्मों से फिल्म उद्योग में अपनी जगह बनाई है। वह फिल्म ‘मनमर्जियां’ और ‘दिल जंगली’ में भी नजर आएंगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज