पटना। बिहार की राजधानी पटना में शनिवार शाम गंगा नदी के एनआईटी घाट के पास हुई नाव दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 तक पहुंच गई है। अभी भी लापता लोगों की तलाश की जा रही है। पटना के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, रविवार सुबह भी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।
डूबी नाव को सुबह नदी से बाहर निकाल लिया गया है। इस नाव में दो शव फंसे हुए थे, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। शनिवार देर रात तक 21 शवों को नदी से बाहर निकाला गया था। अभी भी 15 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा के सबलपुर दियारा क्षेत्र में पतंग उत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान दियारा से लोगों को लेकर लौट रही एक नाव गंगा नदी में पलट गई। कहा जा रहा है कि इस नाव पर क्षमता से अधिक लोग बैठे थे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
(आईएएनएस)

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान