नई दिल्ली। बौद्ध आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने शनिवार को कहा कि परिस्थितियों की वजह से लोग आतंकवादी बन जाते हैं। कभी-कभी धर्माध लोगों के कारण भी समस्याएं पैदा होती हैं। दलाई लामा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “परिस्थितियां आतंकवादी बनाती हैं। वे सामान्य लोग ही होते हैं। हिंसा की कोई घटना उन्हें जवाबी हिंसा के लिए प्रेरित करती है और यह एक दुष्चक्र की तरह जारी रहता है। यही आतंकवाद की वजह बनता है।”
उन्होंने कहा, “कभी-कभी धर्माध लोग भी समस्याएं पैदा करते हैं। उन्हें लगता है कि उनका धर्म सबसे अच्छा है। समस्याएं यहीं से शुरू होती हैं।”
उन्होंने कहा, “हमें समझना होगा कि यह किसी भी मानवीय समस्या के समाधान का तरीका नहीं है। मन की शांति जरूरी है, क्योंकि इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है और पारिवारिक जीवन बेहतर होता है।”
बौद्ध आध्यात्मिक नेता ने कहा, “हमें मानवता के बारे में गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श करना होगा। जिस तरह अच्छी शारीरिक स्थिति के लिए शरीर का साफ-सुथरा रहना जरूरी है, उसी तरह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भावनाओं का साफ-सुथरा होना भी जरूरी है।”
उन्होंने कहा, “हम सभी सामाजिक प्राणी हैं। इसलिए हमारी खुशी शेष समाज पर निर्भर करती है। हमें अधिक से अधिक लोगों को ऐसे मूल्यों के बारे में बताना चाहिए।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान