नई दिल्ली: पर्दे के महेंद्र सिंह धोनी यानी बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की मौत पर पूरा खेल जगत दुखी है और कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सुशांत के निधन पर शोक जताया है। सुशांत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। वह महज 34 साल के थे।
सुशांत ने भारतीय टीम के महान कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम एस धोनी .. द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी का किरदरा निभाया था और सभी ने उनके अभिनय की तारीफ की थी।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने सुशांत के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वह काफी युवा और बेहतरीन अभिनेता थे। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्म को शांति दे।”
सचिन के सलामी जोड़ीदार वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, “जिंदगी बहुत नाजुक है। हम नहीं जानते कि कौन किस स्थिति से गुजर रहा है। ओम शांति”
भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, “सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर दुखी हूं। इसे पचा पाना मुश्किल है। भगवान उनकी आत्म को शांति दे। भगवान उनके परिवार और दोस्तों को मजबूती दे।”
भारत के पुरुष कुश्ती खिलाड़ी बजरंह पुनिया ने लिखा, “सुशांत सिंह की दुखद खबर। ओम शांति।”
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया