नई दिल्ली| भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी के जल्द स्वास्थ होने की कामना की है। अफरीदी ने ट्विटर के माध्यम से बताया था कि उनका कोरोनावायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। गंभीर ने आजतक से कहा, “कोई भी इस वायरस की चपेट में नहीं आए। मेरे अफरीदी के साथ राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि वह जल्दी से स्वास्थ हो जाएं।”
उन्होंने कहा, “सिर्फ अफरीदी ही नहीं मैं चाहता हूं कि मेरे देश में जो भी इस वायरस से संक्रमित हुआ है वह जल्दी से जल्दी स्वास्थ हो जाए।”
अफरीदी ने ट्विटर पर एक भावुक संदेश लिखते हुए इस बात की जानकारी दी थी। अफरीदी ने कहा था कि गुरुवार से ही वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे और इसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया, उनकी रिपोर्ट पॉजिटीव आई। उन्होंने अपने प्रशंसकों से दुआ करने को कहा है।
अफरीदी ने ट्वीट किया, “मैं गुरुवार से अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। मेरे शरीर में काफी दर्द हो रहा था। मैंने अपना टेस्ट कराया और दुर्भाग्यवश मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया। जल्दी ठीक होने के लिए दुआओं की जरूरत। इंशाअल्लाह।”
–आईएएनएस

और भी हैं
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया
भारत बनाम न्यूजीलैंड: चोटिल ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, कुमार कुशाग्र कवर के तौर पर टीम में हुए शामिल