मुंबई। चर्चित अभिनेत्री पूनम पांडे अपने एप की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। यह एप सोमवार को लांच होगा।
क्रिकेट विश्व कप के दौरान अपने एक विवादास्पद बयान के बाद चर्चा में आने वाली पूनम ने कहा, “रेजर कोर्प और मेरी एजेंसी ने मुझसे इस एप को बनाने के विचार पर संपर्क किया।
उन्होंने मुझे इस एप को अपने मुताबिक बनाने के लिए पूरी रचनात्मक स्वतंत्रता दी है। इसलिए, मैंने यह चुनौती स्वीकार की है। मैं इस योजना के साथ खुश हूं।”
एप के बारे में थोड़ी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह से मेरे बारे में है। यदि आप सोचते हैं कि मैं बोल्ड हूं, मेरा यह एप भी इसी तरह का होने जा रहा है। जो मैं चाहती हूं, उसे पोस्ट करने की पूरी स्वतंत्रता है। ”
सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के लिए चर्चित पूनम ने कहा, “लोग बिना अपनी आयु की जानकारी दिए, इसे मेरी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।