बीजिंग। एक्शन दृश्यों व फर्राटा भरती कारों और मोटरों और दुर्घटनाओं के रोमांचक दृश्यों से भरपूर ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ श्रृंखला की आठवीं फिल्म ‘फेट ऑफ द फ्यूरियस’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।
माना जा रहा है कि फिल्म में रोमांचक कार रेसिंग दृश्यों और दुर्घटनाओं को फिल्माने के लिए अरबों डॉलर खर्च किए गए हैं।
इस बात का हालांकि खुलासा नहीं हो पाया है कि फिल्म में शानदार क्लासिक मोटरों और आधुनिक महंगी कारों पर कितना धन खर्च हुआ है।
वेबसाइट ‘इंश्योर द गैप डॉट कॉम’ ने इस श्रृंखला की पहली सात फिल्मों में कारों पर खर्च हुए धन का अनुमान लगाया है और इसकी लागत करीब 51.4 करोड़ डॉलर से ज्यादा है।
फिल्म के खलनायक डैकार्ड शॉ (जेसन स्टेथैम) द्वारा इस्तेमाल किए गए कारों का खर्च लगभग 18 करोड़ डॉलर है यानी अकेले उन्हीं के कारों पर इतने धन का नुकसान हुआ है।
पहली फिल्म में कारों पर 10 लाख डॉलर से कम खर्च हुआ था, लेकिन पांचवीं फिल्म में खर्च की लागत 10 करोड़ पर पहुंच गई।
फिल्म के सातवें भाग में लगभग 30 करोड़ डॉलर की लागत वाले कार दुर्घटना के दृश्यों के फिल्मांकन के दौरान नष्ट हुए। इनमें दुनिया की सबसे महंगे कारों में से एक कार भी शामिल थी।
माना जा रहा है कि इस श्रृंखला की आगामी फिल्मों में रोमांचक दृश्यों और दुर्घटना के दृश्यों के फिल्मांकन में इस्तेमाल होने वाले कारों की संख्या व लागत बढ़ती जाएगी और दर्शक सिनेमाघरों में बैठकर दुर्गटनाग्रस्त कारों की कीमत का अंदाजा ही लगाते रह जाएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।