मुंबई: अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म ‘अक्टूबर’ की सह-कलाकार बनिता संधू की बॉलीवुड यात्रा की तैयारी में मदद कर रहे हैं। वरुण, बनिता को लेकर काफी सुरक्षात्मक हैं और फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए उन्होंने बनिता को कई टिप्स दिए हैं।
वरुण ने कहा, “बनिता सिर्फ 20 साल की है और उसे मीडिया के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है कि यहां कैसे काम करता है।”
उन्होंने कहा, “मैं और शूजित दादा उन्हें मीडिया के बीच सहज और अच्छा महसूस कराने की कोशिश कर रहे हैं।”
शूजित सरकार द्वारा निर्देशित ‘अक्टूबर’ रोनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा सह-निर्मित है।
फिल्म में वरुण एक प्यारे और शरारती लड़के की भूमिका में हैं, जो आतिथ्य उद्योग में शामिल होने की कोशिश करता है। फिल्म में वह होटल प्रबंधन छात्र की भूमिका में नजर आएंगे।
अभिनेता ने इसके लिए दिल्ली के एक होटल में शूटिंग की।
फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीय संस्कृति को सराहा, बोले- दुनिया में बढ़ रही परंपराओं की पहचान
असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थमा, 9 अप्रैल को मतदान
होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकियों के बाद कुवैती तेल से लदे टैंकर पर ईरान ने ड्रोन से किया हमला