नई दिल्ली| राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2014, 2015 और 2016 के लिए डॉ. बी.सी. रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार पाने वालों में दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया सहित इस संस्थान के नौ चिकित्सक शामिल हैं।
इनके अलावा दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के दो डॉक्टर- डॉ. एस. राणा और अरविंद कुमार भी शामिल हैं।
राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले अन्य प्रमुख चिकित्सक हैं- डॉ. विपुल आर. पटेल, डॉ. अनिल कुमार चतुर्वेदी, डॉ. दलजीत सिंह, प्रो. प्रेमनाथ डोगरा, डॉ. एम.उन्नीकृष्णा, डॉ. जी.एस. उमामहेश्वर राव, डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा, डॉ. संजय बलवंत कुलकर्णी, डॉ. ओ.पी. यादव, डॉ. पविंद्र लाल, डॉ. रघुनाथ राव, प्रो प्रदीप्त टंडन, डॉ. टी. राजगोपाल, डॉ. सतचित बलसारी, प्रो. एस. गीता लक्ष्मी, डॉ. देवराज आदि।
समारोह में वर्ष 2008, 2009, 2010, 2014, 2015 और 2016 के लिए हरि ओम आश्रम ऐलेम्बिक अनुसंधान पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान