नई दिल्ली:अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष स्वीकार किया कि वह सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदती थीं और उनके पैसों का हिसाब भी रखती थीं। एनसीबी ने रिया की 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग वाली अर्जी में कहा, “बयान लिए जाने के दौरान रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के लिए ड्रग खरीदे जाने में संलिप्ता का खुलासा किया और यह भी कबूल किया कि वह वित्तीय लेन-देन करती थीं और सैमुएल मिरांडा, दीपेश सावंत व शोविक चक्रवर्ती को निर्देश देती थीं।”
एनसीबी ने अर्जी में आगे कहा, “इससे साफ है कि जवाब देने वाली ड्रग सप्लाई सिंडिकेट की सदस्य थीं। इनके बयान से यह भी स्पष्ट है कि वह सुशांत को खिलाने के मकसद से ड्रग खरीदा करती थीं। वह सुशांत के साथ मिलकर ड्रग खरीदने के लिए पैसे का इंतजाम करती थीं।”
रिया के भाई शोविक ने अपने बयान के दौरान खुलासा किया कि वह अब्देल बासित पनिहार के जरिए कैजेन इब्राहिम और जैद विलात्रा से ड्रग मंगवाने का इंतजाम करते थे। ड्रग सुशांत के सहयोगियों के हाथ में दिया जाता था। इसके लिए भुगतान किए जाने की जानकारी रिया को रहती थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर