लंदन| अमेरिकी अभिनेता विल स्मिथ के बेटे जेडन स्मिथ ने घोषणा की है कि वह अपना रेस्तरां खोलने जा रहे हैं।
अभिनेता व रैपर जेडन (19) अपना एक लाइफस्टाइल ब्रांड भी चलाते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि वह और भी काफी कुछ करना चाहते हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, हॉलीवुड कलाकारों विल स्मिथ और जडा पिंकेट स्मिथ के बेटे जेडन अब एक रेस्तरा शुरू करके खान-पान संबंधी बाजार में कदम रखने जा रहे हैं।
जेडन ने ट्विटर के जरिए अपने नए व्यवसाय के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने ट्वीट किया, “मैं एक रेस्तरां खोल रहा हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज