मुंबई| अभिनेता करण सिंह ग्रोवर अपनी नई फिल्म ‘फिरकी’ के लिए नई कसरत योजना का अनुसरण कर रहे हैं। वह मूवमेंट वर्कआउट की कोशिश में हैं।
करण ने बताया, “नई चीज सीखते समय कठिनाई के स्तर पर निर्भर करता है कि आपका दिमाग और संकल्प कितना मजबूत है। ये दोनों कारक मुझे अपना ध्यान बरकरार रखने में मदद करेंगे। इन दिनों में मास्टर ऑफ मूवमेंट के लिए प्रेरित हूं। हम सभी को सांस लेने और अन्तर्निहित करने की आवश्यकता है।”
लंदन में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके अभिनेता अच्छा दिखने की पूरी कोशिश में जुटे हैं।
करण के करीबी सूत्र के मुताबिक, योग और मार्शल आर्ट का संयोजन है।
अंकुश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म में जैकी श्रॉफ, के.के. मेनन, नील नीतिन मुकेश और संदीपा धर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट