मुंबई| अभिनेता ऋतिक का कहना है कि बड़ी बहन सुनौना रोशन में आए प्रभावी बदलाव को देखकर वह बेहद प्रभावित हुए हैं।
ऋतिक ने गुरुवार को सुनैना की ‘पहले’ की और ‘अब’ की तस्वीर साझा की। थोड़े समय पुरानी तस्वीर में जहां सुनैना मोटी नजर आ रही हैं, वहीं वर्तमान तस्वीर में वह छरहरी नजर आ रही हैं। वह काले रंग के परिधान और मोती के नेकलेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
ऋतिक ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “मैं इसे बदलाव कहता हूं! मुझे आप पर बहुत गर्व हैं दीदी सुनैना रोशन। आगे बढ़ते रहिए.. असंभव कुछ भी नहीं है।”
फिल्मों की बात की जाए तो ऋतिक की पिछली फिल्म ‘काबिल’ थी। वह विकास बहल की बायोपिक फिल्म ‘सुपर-30’ में गणितज्ञ आनंद कुमार के किरदार में नजर आएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।