मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा है कि हर कोई भारत को साफ रखने की कोशिश कर रहा है और राजनेताओं को भी ऐसा करने की कोशिश करनी चाहिए। यहां जारी एक बयान के मुताबिक, अभिनेता ने कलर्स इन्फिनिटी शो ‘बीएफएफस विद वोग’ में अपने विचार साझा किए।
जब शो की मेजबान नेहा धूपिया ने शाहिद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश देने के लिए कहा, तो उन्होंने कहा, “हम सभी स्वच्छता के लिए काम कर रहे हैं, और हम वादा करते हैं कि हम ‘चीजों को यथासंभव स्वच्छ’ रखेंगे।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि राजनीतिज्ञों को भी ऐसा करना चाहिए।”
फिल्मों की बात करें, तो वह ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के साथ व्यस्त हैं। यह फिल्म बिजली मुद्दों का सामना कर रहे लोगों पर आधारित सामाजिक फिल्म है। इसमें श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि