नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने बुधवार को आउटकम बजट 2017-18 पेश किया। इसमें दिल्ली सरकार के 2017-18 के बजट में आवंटित निधि के व्यय से सृजित उत्पाद व सेवा यानी आउटपुट और उसके नतीजों यानी आउटकम का उल्लेख है। वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने आउटकम बजट ऑनलाइन मुहैया करवाते हुए कहा कि इसे बाद में दिल्ली विधानसभा में पेश करेंगे।
सिसोदिया ने कहा कि आउटकम बजट में सरकार के 34 विभागों को शामिल किया गया है और इस बजट में आवंटित निधि के खर्च के माध्यम से किसी योजना का लेखा-जोखा पेश करने के सामान्य तरीके से इतर का जिक्र होगा। इसमें प्रत्येक योजना का आकलन दो सूचकांक से किया जाता है जिसमें आउटपुट और आउटकम है।
किसी योजना विशेष के मद में सृजित ढांचा या प्रदत्त सेवा पर होने वाले विहित खर्च को आउटपुट कहा जाता है। साथ ही, उस खर्च से लाभान्वित लोगों की संख्या और वे किसी तरह उससे लाभान्वित हुए हैं, को आउटकम कहा जाता है।
सिसोदिया ने कहा कि यह देश में ‘पहला’ आउटपुट बजट बजट है।
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान