नई दिल्ली| केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को इलाहाबाद, चेन्नई, दिल्ली, देहरादून और तिरुवनंतपुरम क्षेत्र की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए।
परीक्षा के परिणामों को वेबसाइट ‘सीबीएसईडॉट एनआईसी डॉट इन’ और ‘सीबीएसईरिजल्ट्स डॉट एनआईसी डॉट इन’ पर देखे जा सकते हैं।
बोर्ड ने परीक्षा परिणाम दिखाने के लिए सर्च इंजन बिंग के साथ करार भी किया है।
बोर्ड की मॉडरेशन नीति पर विवाद के बाद यह परिणाम घोषित हुए हैं।
अप्रैल में बोर्ड ने मॉडरेशन नीति को खत्म करने का फैसला लिया था, जिसके बाद न्यायालय ने हस्तक्षेप कर मॉरेशन नीति को इस साल जारी रखने का फैसला किया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान