✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका

नई दिल्ली, 19 मई । उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), पुणे ने कंसल्टेंट (अंशकालिक/पूर्णकालिक) के विभिन्न 7 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सी-डैक की ओर से सलाहकार के 7 पदों पर जारी रिक्तियों में डेटा सेंटर संचालन के 4, डोमेन विशेषज्ञ – पुलिस के 2 और मॉड्यूल लीड के 1 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सी-डैक के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मॉड्यूल लीड – सलाहकार (अंशकालिक/पूर्णकालिक) पद के लिए कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार/संचार में बीई/बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत या समकक्ष सीजीपीए के साथ या कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार/संचार में एमई/एमटेक या एमसीए में 60 प्रतिशत या समकक्ष सीजीपीए या विज्ञान/कंप्यूटर अनुप्रयोग में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, जिसमें 60 प्रतिशत या समकक्ष सीजीपीए होनी चाहिए।

डोमेन विशेषज्ञ – पुलिस – सलाहकार (अंशकालिक/पूर्णकालिक) पद के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ पुलिस या कानून के क्षेत्र में कम से कम 15 वर्षों का प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए। वहीं, डेटा सेंटर संचालन – सलाहकार (अंशकालिक/पूर्णकालिक) पद के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी विषय में बीई/बीटेक या एमई/एमटेक या विज्ञान/कंप्यूटर अनुप्रयोग या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत या समकक्ष सीजीपीए के साथ होनी चाहिए। इसी के साथ सभी पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु डेटा सेंटर संचालन – सलाहकार पद के लिए 50 वर्ष और मॉड्यूल लीड – सलाहकार एवं डोमेन विशेषज्ञ – पुलिस – सलाहकार पोस्ट के लिए 64 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार/मूल्यांकन, योग्यता एवं अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

–आईएएनएस

About Author